राज्य से पांचों सीटें जीतने के बाद बीजेपी के इस भीतर इस बात की चर्चा गर्म है कि आखिर उत्तराखंड से मोदी सरकार में कौन सा सांसद मंत्री बनेगा. जातीय और भौगोलिक समीकरणों के आधार पर इस रेस में नैनीताल से सांसद बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बाकियों से बीस नज़र आ रहे हैं. हालांकि इस संबंध में पूछे गए सवाल के अजय भट्ट ने सीधा जवाब नहीं दिया. भट्ट ने कहा कि पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी है उसे ज़िम्मेदारी से निभाई है. भट्ट ने कहा कि सब कुछ पूर्व निर्धारित है, उन्होंने सब कुछ प्रभु पर छोड़ दिया है. जहां प्रभु ले जाएंगे, वहां जाएंगे. भट्ट ने कहा कि उन्होंने तो राजनीति में आने की बात भी नहीं सोची थी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WmUlJC
No comments:
Post a Comment