सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में एक बार फिर छात्राओं का दबदबा कायम रहा है. उत्तराखंड में जिन तीन बच्चों ने राज्य मे टॉप किया है उनमें से भी दो लड़कियां हैं. किच्छा के सेंट पीटर्स स्कूल के दसवीं के छात्र लोकेश जोशी राज्य के एकमात्र छात्र हैं जिन्हें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे 97 छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान मिला है. ऊधम सिंह नगर ज़िले के लोकेश जोशी एक सामान्य परिवार से हैं. उनके पिता बरेली में शिक्षा विभाग में हिंदी के टीचर हैं. लोकेश आगे चलकर इंजीनियर के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं. लोकेश की सफलता से लोकेश के माता-पिता भी काफी प्रसन्न हैं. पिता रमेश चंद्र जोशी ने दूसरे अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर सलाह दी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2V4aO0r
No comments:
Post a Comment