कनखल थाना पुलिस ने हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों और ऋषिकेश में हुई करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी चोर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर लाखों रुपए का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. इन वारदातों में शामिल अधिकतर आरोपी जेल जा चुके हैं जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पकड़ाए आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GNc44c
No comments:
Post a Comment