राज्यपाल बेबी रानी मौर्य गुरुवार को रामनगर पहुंचीं. उन्होंने यहां छोई स्थित हनुमान धाम में हनुमान जी का दर्शन किया. साथ ही उन्होंने हनुमान जयंती के कार्यक्रमों में शिरकत भी की. इस दौरान राज्यपाल ने धाम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर अलौकिक आनन्द की अनुभूति हुई है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उन्हें साक्षात ईश्वर के दर्शन हो गए हैं. इस धाम में पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी से प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2XstJUf
No comments:
Post a Comment