मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग में एक जनसभा को संबोधित किया. अगस्तमुनि के रामलीला मैदान में सीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का हर व्यक्ति जीवन में एक बार बदरी-केदार के दर्शन करना चाहता है इसलिए मोदी जी ने उत्तराखण्ड को ऑल वेदर रोड दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रभारी रहते मोदी जी का यह बड़ा सपना था. वह कहते थे कि गढ़वाल से अच्छे लोग दुनिया में कहीं नहीं हैं. सीएम ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस सरकारों ने सिर्फ़ 12 करोड़ सिलेंडर दिए और 5 साल में मोदी सरकार ने गरीबों को 13 करोड़ रसोई सिलेंडर दिए. 55 सालों में कांग्रेस ने मात्र 50 करोड़ बैंक खाते खोले और मोदी सरकार ने 5 सालों में 100% लोगों के बैंक खाते खोले. 75 हज़ार करोड़ सालाना किसानों के खाते में मोदी सरकार ने डाले. मोदी सरकार ने 5 सालों में वो किया जो कांग्रेस ने 55 सालों तक नही किया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TVmGS5
No comments:
Post a Comment