VIDEO: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए मांगे वोट - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Wednesday, April 10, 2019

VIDEO: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए मांगे वोट

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज किच्छा के मुख्य बाजार में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए मनोज तिवारी ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में 55 सालों में जो काम नहीं कर पाई, वो भाजपा ने पांच सालों में करके दिखा दिया. साथ ही मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि उत्तराखंड के लोग भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में जरूर सफलता दिलाएंगे. नवरात्र के अवसर पर किच्छा पहुंचे मनोज तिवारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक भक्ति गीत गाकर लोगों की खूब तालियां भी बटोरी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2ImRSHy

No comments:

Post a Comment

Pages