देहरादून में आज हुई जनसभा में उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूरे रंग में नज़र आए. परेड ग्राउंड में अपने करीब 35 मिनट के भाषण में उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों का ज़िक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य वर्ग के करदाताओं की वजह से ही अन्य योजनाओं के साथ चारधाम रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन बन पा रही है. उन्होंने शहीदों के परिवारों से यह वादा करते हुए कि चौकीदार उनके साथ खड़ा रहेगा उत्तराखंड के शहीद मोहनलाल रतूड़ी, शहीद वीरेंद्र राणा, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट, शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का नाम लेकर उल्लेख किया. भाषण का अंत प्रधानमंत्री ने अनूठे अंदाज़ में किया. देहरादून की जनता ने भी जिस तरह उनका साथ दिया वह देखने योग्य था. आप भी देखिए यह वीडियो...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2YRrQlA
No comments:
Post a Comment