VIDEO: मतदान से एक दिन पहले वायरल हुआ बीसी खंडूड़ी का वीडियो, यह कहा बेटे के बारे में - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, April 11, 2019

VIDEO: मतदान से एक दिन पहले वायरल हुआ बीसी खंडूड़ी का वीडियो, यह कहा बेटे के बारे में

उत्तराखंड में मतदान से ठीक एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का एक वीडिय़ो वायरल हो रहा है. मेजर जनरल (रिटायर्ड) बीसी खंडूड़ी इस चुनाव में गायब ही रहे हैं. उनकी पौड़ी गढ़वाल सीट पर उनके शिष्य तीरथ सिंह रावत और बेटे मनीष खंडूड़ी आमने-सामने हैं. दोनों ही दावा करते रहे हैं कि उन्हें बीसी खंडूड़ी का आशीर्वाद हासिल है लेकिन बीसी खंडूड़ी ने किसी के भी पक्ष में कोई बयान तक जारी नहीं किया था. अब यह जो वीडियो वायरल हो रहा है वह स्टिंग लग रहा है, जो एडिट भी किया गया है. इसमें बातचीत के दौरान खंडूड़ी कहते हैं कि कांग्रेस में जाना उनके बेटे का अपना फ़ैसला है. वह उम्मीद करते हैं कि मनीष खंडूड़ी ईमानदारी और समर्पण से अपना काम करेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G4Gldl

No comments:

Post a Comment

Pages