हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने का अवैध धंधा लगातार जारी है. आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई के बाद भी शराब माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. जंगलों में कच्ची शराब बेरोक-टोक बनाई जा रही है. शराब तस्कर जंगलों में कच्ची शराब बनाकर गांवों में चोरी छुपे सप्लाई कर रहे हैं. आज आबकारी विभाग और पुलिस ने जंगल में संयुक्त छापेमारी कर कच्ची शराब की बड़ी खेप पकड़ी. हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के जंगलों में 350 किलो लाहन बरामद हुआ. इसके साथ ही कच्ची शराब बनाने के कई उपकरण भी बरामद हुए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DhgMVR
No comments:
Post a Comment