कांग्रेस महासचिव और नैनीताल से लोकसभा प्रत्याशी हरीश रावत ने एनआरसी के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रावत ने कहा है कि जो भी देश के विकास में योगदान दे रहा है वो भारतीय है. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के एनआरसी पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि वे अमित शाह के उस बयान की घोर निंदा करते हैं जिसमें उन्होंने बांग्लादेश से आए हुए लोगों को घुसपैठिया बताया. उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की में जो योगदान दे रहा है उसे घुसपैठिया कहना निंदाजनक है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2I2VfUa
No comments:
Post a Comment