VIDEO: इस बार पेयजल आपूर्ति का संकट आ सकता है अल्मोड़ा में, यह है वजह - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, April 18, 2019

VIDEO: इस बार पेयजल आपूर्ति का संकट आ सकता है अल्मोड़ा में, यह है वजह

गर्मियां शुरु होने से ठीक पहले चुनाव आचार संहिता लगने की वजह से अल्मोड़ा के लोगों को इन गर्मियों में दिक्कत झेलनी पड़ सकती है. नौलों का शहर माने जाने वाले अल्मोड़ा की पेयजल आपूर्ति कई सालों से टैंकरों पर निर्भर है. लेकिन इस बार आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों के लिए टैंडर ही नहीं हुए हैं. इसकी वजह से गर्मियों में भारी पेयजल संकट होने की आशंका है. हालांकि जल संस्थान का दावा है कि इस बार सर्दियों में अच्छी बारिश होने की वजह से अभी जलसंकट जैसे स्थिति नहीं बनी है. जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती कहते हैं कि अभी हालात सामान्य हैं और जल्द ही टैंकरों की व्यवस्था कर ली जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Pikp2v

No comments:

Post a Comment

Pages