उत्तरकाशी नौगांव ब्लॉक के मुगरसंती रेंज में रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई थी. इसकी सूचना मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए वन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को बेकाबू होने से पहले ही नियंत्रित कर लिया. वनकर्मियों की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आग को फैलने नहीं दिया और वन संपदा को नुकसान पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई. हालांकि जंगल में आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Vc5skP
No comments:
Post a Comment