बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा खुद की तुलना भगवान श्रीराम से किए जाने पर हिंदू संगठन नाराज हो गए हैं. संगठन के नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है. कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमों मायावती पर सवा सौ करोड़ हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कार्यकर्ताओं की तहरीर उच्च अधिकरियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया. बता दें कि बसपा सुप्रीमों आज उत्तरखंड में ही हैं. अपने संबोधन में मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IdKkah
No comments:
Post a Comment