आजादी के बाद भी सड़क नहीं पहुंचने से नाराज रैतखान के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार कर दिया है. नैनीताल जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. ग्रामीणों की मांग है कि रैतखान, तोक कोदल, सैमधार, थानदेव को सड़क से जोड़ा जाए. ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हर चुनाव में सड़क देने का वादा जरूर किया जाता है, मगर चुनाव के बाद कोई भी नेता गांव नहीं आता है. लिहाजा इस बार वो किसी भी दल को वोट नहीं देंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TIrbiN
No comments:
Post a Comment