VIDEO : नसबंदी के बाद कुत्तों को वहीं छोड़ना होगा जहां से उन्हें उठाया गया - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, April 29, 2019

VIDEO : नसबंदी के बाद कुत्तों को वहीं छोड़ना होगा जहां से उन्हें उठाया गया

अल्मोड़ा में आवारा कुत्तों के आंतक से नगर के लोग परेशान हैं. आए दिन कुत्ते राहगिरों और स्कूली बच्चों को काट रहे हैं. लेकिन वन विभाग और नगर पालिका इन आवारा कुत्तों के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रही है. बता दें कि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने शासन द्वारा किए गए एक आदेश का विरोध किया है. जोशी ने कहा कि शासनादेश में कुत्तों के लिए शरणालय बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि कुत्तों का न तो बाड़ा बनाया जा सकता है और न ही उन्हें मारा जा सकता है. कुत्तों का सिर्फ बधियाकरण किया जा सकता है. इसके साथ ही शासनादेश में यह भी जिक्र है कि कुत्तों को जिस स्थान से बधियाकरण के लिए ले जाया जाए उसे फिर वहीं पर छोड़ा भी जाए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UEftpO

No comments:

Post a Comment

Pages