VIDEO: पीएम की रैली की सफलता के लिए बीजेपी ने किया देहरादून में भूमि पूजन - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, April 4, 2019

VIDEO: पीएम की रैली की सफलता के लिए बीजेपी ने किया देहरादून में भूमि पूजन

देहरादून में पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है. चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की राज्य में यह दूसरी रैली होगी. इससे पहले 28 मार्च को प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित किया था. प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने आज रैली स्थल का भूमि पूजन किया. भूमि पूजन में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर के खजानदास के अलावा पार्टी पदाधिकारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल शामिल हुए. रुद्रपुर की रैली से पहले भी सभास्थल में भूमि पूजन किया गया था. उत्तराखंड भाजपा ने पीएम की रैली के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं. भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम की रैली में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2WMc0a9

No comments:

Post a Comment

Pages