VIDEO: देखिए चमोली में किसने किया गृहमंत्री राजनाथ हैलिकॉप्टर चेक... - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, April 2, 2019

VIDEO: देखिए चमोली में किसने किया गृहमंत्री राजनाथ हैलिकॉप्टर चेक...

गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के दौरे पर रहे. राज्य में आज उनकी चार सभाएं थीं. पिथौरागढ़, चमोली, कोटद्वार और हरिद्वार में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की. चमोली की ज़िला चुनाव सतर्कता और निगरानी टीम ने ज़िला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम पर कड़ी नज़र रखी. इस टीम ने न राजनाथ सिंह की सभा पर निगरानी रखी बल्कि जिस समय केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह गोपेश्वर बस स्टैंड स्थित रामलीला मंच पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी वक्त जिला निर्वाचन सचल दस्ते ने उनके हैलिकॉप्टर की चेंकिग की. हालांकि उस चेकिंग में उड़नदस्ते को हैलिकॉप्टर से चुनाव से संबंधित कोई सामान नहीं मिला लेकिन यह मामला इलाके में चर्चा का विषय ज़रूर बन गया. ​

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CNmE9a

No comments:

Post a Comment

Pages