VIDEO : लगातार 3 दिन बारिश से गेहूं की फसल चौपट, फल और सब्जियां भी बर्बाद - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, April 20, 2019

VIDEO : लगातार 3 दिन बारिश से गेहूं की फसल चौपट, फल और सब्जियां भी बर्बाद

तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से जिले में खेती को काफी नुकसान पहुंचा है. गेहूं, जौ और मूसर की तैयार फसल बारिश से अधिक प्रभावित हुई है. आम, पपीता, अखरोट, माल्टा संतरा आदि फलों के बौर व फूल भी झड़ गए हैं. वहीं रवाईखाल में निर्माणाधीन तालड़ रोड का मलबा खेतों में घुस गया, जिससे खेतों में तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि खेती पूरी तरह से नष्ट हो गई है. सब्जी व फलों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं जिले के गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी तहसीलों में भी बारिश से फसल बर्बाद हो गई है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GxMiRG

No comments:

Post a Comment

Pages