देवभूमि उत्तराखंड के पांचवे धाम के रूप में प्रचलित मां नंदा के धर्मभाई भगवान लाटू देवता मंदिर के कपाट 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आम श्रद्दालुओँ के लिए खोले जाएंगे. चमोली के वाण गांव स्थित लाटू धाम में स्थित इस मंदिर के कपाट सालभर में मात्र एक दिन के लिए खोले जाते हैं. इस मंदिर में लाटू देवता के दर्शन केवल बाहर से ही होते हैं. इस मंदिर के अंदर किस तरह की मूर्ति है और किस स्थिति में लाटू देवता का विग्रह है, इसके बारे में किसी को पता नहीं है. मान्यता है कि इस मंदिर के अंदर इस तरह की लौ पुंज है, जिसे देखा नहीं जा सकता है. इस मंदिर के पुजारी भी आंखों पर कपड़ा बांधकर मंदिर के अंदर पूजा करते हैं. देवभूमि में केवल यही एक मंदिर है जिसके कपाट साल में मात्र एक दिन के लिए खोले जाते हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VUk5cT
No comments:
Post a Comment