हेमा मालिनी ने कहा अपने काम और विकास के बल पर जीतुंगी ये चुनाव - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, April 18, 2019

हेमा मालिनी ने कहा अपने काम और विकास के बल पर जीतुंगी ये चुनाव

मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव 2019 में भी जीत का दावा किया है. न्यूज़ 18 इंडिया के साथ हुई इस एक्सक्लूसिव बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि वो मथुरा की निवासी हैं, उन्होंने वहां घर बनाकर काम किया है इसलिए जनता उन्हें ही जिताएगी. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया. हेमा के विरोधियों का कहना है कि उन्हें दो चीज़ों, ग्लैमर या काम की वजह से वोट मिल सकते थे. ग्लैमर उनका रहा नहीं और काम उन्होंने किया नहीं. इस आरोप पर हेमा मालिनी ने कहा जो लोग ये दावे कर रहे हैं वो सबूत ढूंढ कर लाएं फिर बात करें. मैंने अपने सांसद निधि के अलावा बाहर से भी खर्चे किये हैं और मेरी सरकार की नीतियों का फायदा लोगों तक सीधा पहुंचा है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2IFPDzo

No comments:

Post a Comment

Pages