भाजपा और कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों के एलान के बाद नेता भगवान के दर पर भी पहुंचकर जीत का आशीर्वाद लेने लगे हैं. पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग के कालीमठ में स्थित विश्वप्रसिद्ध मां काली के मंदिर में माता का दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना की. उन्होंने माता से चुनाव में अपनी विजय के साथ ही दोबारा मोदी सरकार बनने का आशीर्वाद मांगा. मां काली की पूजा के बाद तीरथ सिंह रावत ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया. रुद्रप्रयाग के कई गांवों में चुनाव प्रचार करने के बाद वे चमोली जिले के लिए निकल गए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JCcGNu
No comments:
Post a Comment