उत्तराखंड के भारत नेपाल सीमा पर खटीमा में बसे चकरपुर नामक ग्राम के पास घने जंगलों में स्थित है वनखंडी महादेव का प्रसिद्ध मंदिर. यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. महाशिवरात्रि के दिन से यहां सात दिनों के मेले का आयोजन किया जाता है. इस दौरान भारी संख्या में भारत और नेपाल के भक्त यहां आकर भगवान शिव के दर्शन कर मनोकामनाएं करते हैं. ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन वनखंडी महादेव मंदिर का शिव लिंग सात रंग में बदलता है. इसी मान्यता के चलते यह मंदिर वनखंडी महादेव के नाम से विख्यात हो गया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EwoTxw
No comments:
Post a Comment