VIDEO: घर में घुसे तेंदुए को गृहस्वामी ने किया कैद, मौके पर वन विभाग की टीम - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, March 14, 2019

VIDEO: घर में घुसे तेंदुए को गृहस्वामी ने किया कैद, मौके पर वन विभाग की टीम

पौड़ी के च्यूंचा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में एक तेंदुआ घुस गया. जंगल की ओर से शिकार की तलाश में आवासीय बस्ती में पहुंचा तेंदुआ गांव के बीच मौजूद एक घर में घुस गया, जिसे गृह स्वामी ने देखते ही दरवाजा बंद कर कैद कर दिया. वन विभाग की टीम अब भी घर में कैद तेंदुए को रेस्क्यू करने में लगी हुई है. तेंदुए को पिंजरे में पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस बीच तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा है, जिससे वन विभाग को दिक्कतें आ रही हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T40zs4

No comments:

Post a Comment

Pages