प्रदेश की राजनीति के भीतर चर्चा है कि कांग्रेस कोई बड़ा धमाका कर सकती है. कांग्रेस किसी बड़े भाजपा नेता या उसके करीबी को पार्टी में शामिल कर सकती है. न्यूज18 को दिए एक्सक्लूसिव बयान में नेता प्रतिपक्ष ने इस चर्चा को और हवा दे दी है. इंदिरा हृदयेश के अनुसार कुछ नए और महत्वपूर्ण लोग हैं, जिनसे बीजेपी को झटका लगेगा. हालांकि अगले एक-दो दिन में ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन, किधर और क्यों जा रहा है. इससे बहुत हद तक पार्टियों और प्रदेश की राजनीति की दिशा भी तय होगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UKa3KA
No comments:
Post a Comment