नेपाल से लगे बनबसा के चुना भट्टी के पास कूड़ा बीनने वाले को मोर्टार मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने मोर्टार को कब्जे में लेकर उसे जमीन के नीचे गाड़ दिया है. पुलिस ने यह कदम किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया है. सीओ रायमन नब्याल के अनुसार आर्मी के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई है. अब सेना के विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मोर्टार को नष्ट किए जाने की जरूरत है या नहीं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NDzCui
No comments:
Post a Comment