VIDEO : देहरादून आकर राहुल को याद आए पिता राजीव गांधी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, March 18, 2019

VIDEO : देहरादून आकर राहुल को याद आए पिता राजीव गांधी

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के भाई नीरज से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने पिता राजीव गांधी की याद आ गई. शनिवार को शहीद मेजर चित्रेश के भाई नीरज ने 15 मिनट तक राहुल गांधी से बात की और उन्हें अपने छोटे भाई सोनू ( मेजर चित्रेश) के किस्से बताने लगे. भावुक होते हुए नीरज ने कहा कि ऐसा लगता है सोनू वापस आ जाएगा. हमें विश्वास ही नहीं हो रहा कि वो इस कदर हमसे दूर हो गया. इस पर राहुल गांधी ने नीरज और उनके पिता एसएस बिष्ट को सांत्वना दी. राहुल गांधी ने कहा कि पापा के जाने के बाद हमें भी ऐसा ही लगता था. मेरी मां ने हमें बहुत संभाला. राहुल गांधी ने कहा कि शहीद चित्रेश बहुत वीर हैं और पूरा देश उनपर गर्व करता है. शहीद मेजर चित्रेश की मां से राहुल कुछ बोल ही नहीं पाए. मां को एकटक निहारा और बस गले लगाकर सांत्वना दी. करीब आधे घंटे शहीद के परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी शहीद मोहन लाल रतूड़ी के परिवार से मिलने के लिए निकल गए. इस दौरान पूरे इलाके में अचानक राहुल गांधी के आने से लोग अपने घरों के बाहर उनकी एक झलक देखने के लिए निकल आए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2W4D83H

No comments:

Post a Comment

Pages