VIDEO: रातो-रात सड़कों व सार्वजनिक जगहों से हटाए गए पोस्टर-बैनर - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Tuesday, March 12, 2019

VIDEO: रातो-रात सड़कों व सार्वजनिक जगहों से हटाए गए पोस्टर-बैनर

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के तुरंत बाद से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है. हल्द्वानी में चुनाव आचार संहिता का असर रविवार रात से ही दिखने लगा. चुनाव आयोग की टीमें हर तरफ सक्रिय नजर आ रही हैं. आचार संहिता की पहली मार नेताओं के उन पोस्टर-बैनरों पर पड़ी है जो सड़कों पर या सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए थे. आयोग की टीमों ने रातो-रात इन्हें हटा दिया. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है. इस बारे में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्यूष सिंह ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में नैनीताल रोड पर जितने भी निर्वाचन संबंधी चीजें हैं, सरकारी संपत्तियों पर जो पोस्टर-बैनर लगे हैं उन्हें हटाए जाने का काम किया जा रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UwxjMj

No comments:

Post a Comment

Pages