चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ में वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा से प्रभावित केदारघाटी के व्यापारियों ने ऊखीमठ में बैठक कर आंदोलन करने की रणनीति बनाई है. केदारनाथ में आई भीषण आपदा के बाद सरकार 2609 व्यापारियों को गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक बसाने वाली थी. वीरचंद सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत 465 आपदा पीड़ित व्यापारियों को सब्सिडी देकर पुर्नस्थापित होने में मदद करने का शासनादेश जारी किया गया था. लेकिन अबतक न ही व्यापारियों को स्थायी तौर पर बसाया गया और न ही वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना का पूरा लाभ दिया गया. आपदा पीड़ित व्यापारियों की मांग है कि सरकार लिंगचोली में दुकानें बनाकर आपदा पीड़ित व्यापारियों को बसाए. बता दें कि व्यापारी पिछले पांच साल से बेरोजगार हैं. अगर सरकार इस ओर कदम नहीं उठाएगी तो आपदा पीड़ित व्यापारी कोर्ट की शरण में जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NLsnAn
No comments:
Post a Comment