महाशिवरात्रि की वैसे तो पूरे देश में सोमवार को धूम रही लेकिन पिथौरागढ़ के चीन और नेपाल से सटे धारचूला में महाशिवरात्रि के महोत्सव को कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया. शिवरात्रि के मौके पर यहां रं समुदाय ने अपनी पारम्परिक वेशभूषा में लोगों को रं संस्कृति से रूबरू कराया. इस मौके पर अनवाल समुदाय और नेपाल के तिनकर से आये लोगों ने भी अपनी संस्कृति की झलक दिखाई. इस समुदाय के महोत्सव को देखने के लिए दूसरे तमाम समुदाय के लोग एकत्र हुए. अपनी प्राचीन परंपरा और संस्कृति को निभाने वाले इन समुदायों ने अपने ढंग से महादेव की पूजा-अर्चना की. कुल मिलाकर यहां एक मेले का सा माहौल नजर आया. पुरूष, महिलाएं और बच्चे सभी महाशिवरात्रि के महोत्सव में रंगे नजर आए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2C41MKy
No comments:
Post a Comment