अल्मोड़ा वन क्षेत्र के माल गांव में एक पांच साल के नर गुलदार का शव मिला है. गुलदार के मृत होने की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. वन विभाग की एक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है. वन विभाग ने गुलदार का पोस्टमार्टम करवाया है. अभी तक गुलदार के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अल्मोड़ा वन विभाग की रेंजर संचिता वर्मा ने कहा कि नर गुलदार की उम्र 5 से 7 साल आंकी गई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UbQGgu
No comments:
Post a Comment