आम चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट पाने को लेकर दावेदारी की जाने लगी है. हर उम्मीदवार खुद को योग्य और अपने प्रतिद्वंद्वी को अयोग्य बताने में लगा हुआ है. इसके लिए हर उम्मीदवार दूसरे में खामियां ढूंढ़ने लगा है. भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को प्रवासी पक्षी कहा गया. इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद निशंक ने डोईवाला पहुंच कर दिया. निशंक ने कहा कि वे प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश का चप्पा-चप्पा, कोना-कोना उनका है. फिर उन्होंने कहा कि अगर इस बारे विधायक को पता नहीं है, उन्हें जानकारी नहीं है तब यह जानकारी देने का काम उनका है. वह विधायक को जानकारी देंगे. निशंक ने आगे कहा कि वह पूरे प्रदेश का बेटा हैं. वह उत्तराखंड का बेटा हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार तो उनका घर है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2O2XJCL
No comments:
Post a Comment