चमोली जनपद के थाना पोखरी क्षेत्र के हरिशंकर रोता मोटर मार्ग पर निर्माणकार्य में लगी ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर सीएचसी पोखरी में भर्ती किया गया है. यहां सभी का इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तीन मृतकों सहित घायल हुए सभी मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2V7Wllg
No comments:
Post a Comment