फाइटर पायलट विंग कमांडर अभिनंदन स्वदेश लौटने वाले हैं. उनकी पाकिस्तान से वापसी को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर की है. वे इसे भारत की कूटनीति और कुशल नेतृत्व की विजय बता रहे हैं. भूतपूर्व सैनिक मानते हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन ने जिस बहादुरी का परिचय पाकिस्तान की कैद में रहकर दिया, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है. अभिनंदन ने सीक्रेट डॉक्यूमेंट को दुश्मनों से बचाने के लिए उन्हें पानी में फेंकने के साथ चबाकर नष्ट किया. उन्होंने बड़ी बहादुरी का काम है. आज शुक्रवार को अभिनंदन की वापसी को लेकर जहां पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है, वहीं यह भारत की कूटनीतिक विजय भी है. सैनिकों का मानना है कि पाकिस्तान से आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भारत को कुछ और कड़े कदम उठाने की जरूरत है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NAy58l
No comments:
Post a Comment