रुद्रप्रयाग में मौसम साफ होने के बाद अब हिमालय की ऊंची पहाड़ियों को ट्रेक कर पर्यटक तुंगनाथ पहुंचने लगे है. तुंगनाथ में विश्व की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित पंचकेदारों में से एक भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है. चोपता से तुंगनाथ जाने के लिए चंद्रशिला ट्रेक शुरू होता है. 2680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चोपता से शुरू इस ट्रेक पर खूबसूरत पाइन और देवदार के जंगल हैं. सर्दी के मौसम में चोपता से तुंगनाथ तक पूरा ट्रेक बर्फ से ढक जाया करता है. चंद्रशिला के टॉप पर पहुंचकर हिमालय के नंदा देवी, त्रिशूल और केदार डोम का खूबसूरत नजारा देखा ज सकता है. अपने सुन्दर व अद्भूत नजारों के साथ सरल होने के कारण यह ट्रेक ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2J6bFgI
No comments:
Post a Comment