रामनगर के लखनपुर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी होली गायन की छाप छोड़ी. बच्चों की इस होली का आनंद यहां बैठे लोगों ने जमकर उठाया. इस होली मिलन कार्यक्रम में बच्चे हारमोनियम और तबले पर गीत गाते नजर आए. कार्यक्रम में बच्चे बैठकी होली गाकर काफी उत्साहित नजर आए. बता दें कि यहां कुमाऊं में बैठकी होली, खड़ी होली और महिलाओं की होली मनाई जाती है. होल्यार भारती पाठक ने कहा कि होली कुमाऊं के लोगों के लिए बड़े त्योहारों में से एक है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TBpcBB
No comments:
Post a Comment