नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा से उम्मीदवार बनने के बाद कांग्रेस महासचिव हरीश रावत रविवार रात काशीपुर पहुंचे. काशीपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए रावत से न्यूज़ 18 संवाददाता शैलेंद्र नेगी से बात की और हरिद्वार छोड़ नैनीताल को चुनने समेत तमाम सवालों के जवाब दिए. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को हरीश रावत की चुनौती के सवाल पर कहा था कि वह इतने चुनाव हार गए हैं कि ‘हरदा’ नहीं ‘हारदा’ हो गए हैं. इसका जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी बड़े जुमलेबाज़ हैं त्रिवेंद्र रावत को भी उनसे सीखना ही था, वह अच्छी तरक्की कर रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FzBtOu
No comments:
Post a Comment