देश के पहले वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व आसन पहुंचे विदेशी परिंदों ने इस बार मार्च माह में भी वापस लौटना शुरू नहीं किया है. अमूमन सभी पक्षी 15 फरवरी के बाद अपने वतन लौटना शुरू कर देते थे. लेकिन इस बार मार्च शुरू होने के बाद भी विदेशी पक्षियों ने आसन को ही अपना आशियाना बनाया हुआ है. जानकारों की माने तो इस बार अच्छी बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस कारण अभी तक आसन झील को ही विदेशी परिंदों ने अपना आशियाना बनाया हुआ है. गौरतलब है कि अक्टूबर के अंत में आसन पहुंचने वाले परिंदे तापमान बढ़ने के साथ ही फरवरी में वापस लौटना शुरू कर देते थे. आसन में इस बार छह हजार विदेशी परिंदों ने अपना आशियाना बनाया हुआ है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2UopMiB
No comments:
Post a Comment