टिहरी से बीजेपी उम्मीदवार माला राजलक्ष्मी शाह ने नामांकन से पहले पूजा अर्चना के बीच अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने भरोसा कर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है. यह टिकट सिर्फ उनका नहीं बल्कि टिहरी के हर एक व्यक्ति का टिकट है. माला राजलक्ष्मी ने साफ कहा कि जो भी मुद्दे हैं उन्हें वह लोगों के साथ मिलजुलकर हल कर लेंगी. उन्होंने कहा कि बदरीनाथ जी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से वह टिहरी लोकसभा सीट से विजयी होंगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JGfx8u
No comments:
Post a Comment