भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी और भारतीय सेना की पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की गई बड़ी कार्रवाई से 2008 में रामपुर आतंकी हमले में शहीद हुए लक्सर के सीआरपीएफ जवान अफ़जल अहमद का परिवार काफ़ी ख़ुश है. शहीद अफ़ज़ल की पत्नी अकीला बेगम ने कहा कि उनका दुख आज कम हुआ है. शहीदों के परिवार के दुख के आगे किसी का दुख कुछ नहीं है. अकीला बेगम ने कहा कि अब उन्हें लगा है कि उनका प्रधानमंत्री एक बब्बर शेर है जिसने पहली बार मुंह तोड़ जवाब दिया है. शहीद अफ़ज़ल के बेटे अदनान का कहना है कि पाकिस्तान में हमला कर आतंकियों को मार गिराने जैसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए. उनका कहना है कि भले कार्रवाई देर से की गई लेकिन देर आए दुरुस्त आए. उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन को बिना शर्त छोड़े जाने को भी देश के लिए गर्व की बात बताया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2GUZJfN
No comments:
Post a Comment