बुधवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम रोज़गार मेला आयोजित हुआ. राज्य सरकार ने इसमें 13000 लोगों के शामिल होने और कार्यक्रम की सफलता का दावा किया. लेकिन इस कार्यक्रम के आयोजन में उचित स्थान न मिलने की वजह से स्थानीय विधायक और देहरादून के मेयर मंच पर स्थान न मिलने से दोनों नेता खासे नाराज़ दिखे. दोनों नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और देहरादून नगर निगम में आकर बैठ गए. दोनों ही नेताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रोटोकॉल मंत्री पर सवाल खड़े किए. बता दें कि कार्यक्रम में प्रोटोकॉल मंत्री धन सिंह भी शामिल थे. राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम चाहे सीएम का हो चाहे पीएम का स्थानीय विधायक कार्यक्रम का अध्यक्ष होता है. उन्होंने पूछा कि जब उन्हें और शहर के मेयर को सम्मान ही नहीं दिया जाना था तो बुलाया क्यों गया था?from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2H69CHD
No comments:
Post a Comment