कोटद्वार के लैंसडाउन रेंज के गुमखाल के बैरगांव जंगल में चारापत्ती लेने गई 40 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. भालू ने महिला के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला है. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद AIIMS ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है. इलाज कर रहे मेडिकल स्टाफ के अनुसार महिला की आंख, नाक , गला समेत चेहरे का 80 फीसदी हिस्सा भालू ने नोच दिया है. वहीं महिला पर हुए भालू के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NCQ3qJ
No comments:
Post a Comment