टिहरी जिले के खांडखाला में एक कमरे में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने के कारण दुर्घटना घट गई. सिलेंडर लीक होने के कारण लगीआग में 5 मजदूर बुरी तरह झुलस गए. दुर्घटना में घायल हुए सभी मजदूरों को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल मजदूर यूपी के जौनपुर के निवासी हैं और एचसीसी कंपनी में काम करते हैं. एचसीसी कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों की सुरक्षा के लिए किसी तरह के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं और आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NCQ2mF
No comments:
Post a Comment