VIDEO: और यहां भिड़ गए कांग्रेसी - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, March 8, 2019

VIDEO: और यहां भिड़ गए कांग्रेसी

यूपी के संत कबीर नगर में बीजेपी सांसद और विधायक के बीच जूतम-पैजार के बाद रुड़की से बीजेपी क लिए कुछ राहत की ख़बर आई है. यहां कांग्रेसी आपस में भिड़ गए. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए राज्य भर में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रही है. हरिद्वार लोकसभा की जिम्मेदारी पूर्व सांसद महेंद्र पाल को सौंपी गई है जो रुड़की कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए पहुंचे थे. वह बन्द कमरे में पांच से दस कार्यकर्ताओ को बुलाकर बात की. उन्होंने कुल सौ कार्यकर्ताओं से बात की. तभी कमरे के बाहर कुछ कार्यकर्ता नारेबाज़ी करने लगे. कुछ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में तो कुछ पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल के नेतृत्व में नारेबांजी कर रहे थे. अचानक संजय पालीवाल के समर्थकों ने कहा कि हरीश रावत मुर्दाबाद बोलों जिंदाबाद नही. यह सुनकर रावत समर्थक भड़क गए और दोनों पक्षो में नोकझोंक होने लगी जो मारपीट में बदल गई. दस मिनट तक दोनो पक्षो के लोग जमकर एक दूसरे पर घूंसे और थप्पड़ बजाते रहे. बाद में कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीच बचाव किया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Twvz8B

No comments:

Post a Comment

Pages