बागेश्वर में कपकोट के पिंडर घाटी में मार्च महीने में भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है. इसके चलते पिंडारी आने वाले विदेशी सैलानियों की भी आवक बढ़ी है. सैलानी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. सैलानियों का कहना है कि पूर्व में भी वे यहां आते रहे हैं, लेकिन इस बार मार्च माह में उन्हें पहली बार इतनी बर्फ देखने को मिल रही है. यहां हो रही लगातार बर्फबारी से मौसम का मिजाज भी ठंडा है. यहां दो से ढाई फीट तक बर्फ जमी है. नार्वे से आए एक पर्यटक ने कहा कि वह यहां मौसम की सुंदरता को देखकर अभिभूत है. उसने साफ कहा कि नार्वें में यह सब देखने को नहीं मिलता है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Fpf5Hq
No comments:
Post a Comment