पहाड़ी रास्तों में जाने वाली बसों के लिए खोला गया गोखले मार्ग यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक गोखले मार्ग में अवैध सब्जी मंडी सज जाती है. इसके चलते यात्रियों को रोज़ाना कई घंटों के जाम का सामना करना पड़ता है. दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते जाम और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए तीन साल पहले पहाड़ी रूट पर जाने वाली बसों के लिए गोखले मार्ग का रूट निर्धारित किया गया था. लेकिन गोखले मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के चलते यह मार्ग दोनों ओर से घिर गया है. साथ ही सब्जी मंडी लग जाने से स्थिति और भी खराब हो चली है. वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन शख्त कदम उठाने के दावे कर रहा है. पौड़ी के जिलाधिकारी धीराज सिंह का कहना है कि एनएच समेत गोखले मार्ग पर हुए अवैध कब्जों को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा. साथ ही यहां सड़क पर दुकान लगाने वालों को गोखले मार्ग से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ITO2aV
No comments:
Post a Comment