जनपद ऊधमसिंह नगर के गूलरभोज में बुधवार को बैठकी और खड़ी होली के साथ-साथ होली गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हमारी पहल संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिला और पुलिस होलियारों ने पहाड़ के पारंपरिक होली के गीतों पर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई. इस कार्यक्रम को देखने वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी. तमाम सामाजिक संस्थाओं से से लेकर सरकारी कर्मचारी और समाज के प्रतिष्ठित लोग यहां नजर आए. सभी ने रंग-गुलाल लगा एक दूसरे को होली की बधाई दी. वहीं मौजूद गणमान्य लोगों ने आम जनता से अपील की कि होली को प्रेम के रंग से मनाएं. पर्यावरण को ध्यान रखते हुए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें. किसी पर रंग डालने के लिए जोर जबरदस्ती ना करें. सभी ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का एक बेहतर अवसर है. ऐसे में आपसी वैमनस्य को भुला कर समाज और देश को जोड़ने वाली दिशा में आगे बढ़ें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JvTD7B
No comments:
Post a Comment