देहरादून स्थित विधायक आवास में एक बार फिर से विधायकों की सुरक्षा में बडी चूक सामने आई है. सदन में उपनेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक करन माहरा के कमरे में आग से भारी नुक़सान हुआ है. इसका पता तब चला जब विधायक आज दोपहर बाद अपने कमरे में पहुंचे. पीडब्ल्यूडी विभाग विधायक आवास की मेंटेनेंस देखता है. कमाल की बात यह है कि कमरे में लगे फ़ायर अलार्म भयंकर आग लगने के बावजूद नहीं बजे. वैसे यह दूसरा मौका है जब विधायक होस्टल में किसी विधायक के कमरे में आग लगी है. इससे पहले कांग्रेस के ही विधायक मनोज रावत के कमरे मे आग लगी थी. यह राहत की बात रही कि दोनों ही बार कोई बड़ा नुक़सान नही हुआ. हालांकि करन माहरा ने न्यूज़ 18 से बातचीत में इस हादसे के पीछे किसी तरह के षड़यंत्र की आशंका जताई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JgZP3s
No comments:
Post a Comment