सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को खटीमा पहुंचे. यहां एकलव्य आवासीय विद्यालय के साथ ही केंद्रीय विद्यालय का शिलन्यास कर 15 एकड़ जमीन का भूमि पूजन किया गया. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए 64 योजनाओं का लोकार्पण व शिलन्यास भी किया. इसमें दो पुलों से लेकर कई ग्रामीण सड़कें भी शामिल हैं. सीएम ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए नानकमत्ता के बिजटी गांव में सड़क निर्माण की घोषणा की. खटीमा में दो फ्लाइओवर जल्द बनाने की भी सीएम रावत ने घोषणा की. इस मौके पर सीएम ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब एकलव्य आवासीय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय बनने से खटीमा के लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2VPIqjz
No comments:
Post a Comment