VIDEO: सुनिए BJP प्रत्याशी को लेकर क्या कहा गोपालमणि महाराज ने... रानी ने दिया क्या जवाब - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Thursday, March 28, 2019

VIDEO: सुनिए BJP प्रत्याशी को लेकर क्या कहा गोपालमणि महाराज ने... रानी ने दिया क्या जवाब

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच ही है लेकिन टिहरी लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी गोपालमणि लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कथावाचक गोपालमणि महाराज गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग भी करते रहे हैं और इसके लिए अभियान भी चला रहे हैं. माना जा रहा है कि उनके मैदान में उतरने से बीजेपी को नुकसान हो सकता है. गोपालमणि महाराज ने आज मसूरी में चुनाव प्रचार किया. अपने समर्थकों के साथ मसूरी में पदयात्रा कर उन्होंने लोगों से गौ गांगा सरंक्षण और विकास के लिए समर्थन मांगा. बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘राजा को विश्राम करने दो, सेवक को समर्थन दो’. टिहरी से मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी ने इस सवाल को टालते हुए कहा, ‘राजा-रानी की बात नहीं है. मोदी की बात है. मिलकर सबको काम करना है.’

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CFXIjQ

No comments:

Post a Comment

Pages