सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे के तहत धनौल्टी विधानसभा में जौनपुर के नौ से अधिक गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है. यमुना ब्रिज के निकट ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया. जौनपुर के सरतली, कसोन, घंडियाला, कांडा पाली, कुणा, कंड्रीयाणा तिमलियाल गांव के साथ ही रणोगी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले तीस सालों से मसूरी बैंड से जुड्डों रोड बंद है. दुधली–डिबोगी रोड, भटोली मंद्रसू रोड घंडियाला सरतली मोटर मार्ग का विस्तारीकरण नही हुआ है. कई गांवों में आज तक सड़क नहीं है जिससे ग्रामीणो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की तो क्षेत्र के 9 गांव के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2W7iwb2
No comments:
Post a Comment